राजनीति
Trending

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक मालचंद व विजयपाल सजवाण ने छोड़ी पार्टी।

उत्तरकाशी जनपद में पुरोला व गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के दो बड़े चेहरों ने, कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को कहा अलविदा।

उत्तराखंड की पुरोला विधानसभा से पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक मालचंद ने वर्ष 2022 में भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था, लेकिन मोदी लहर के चलते चुनाव हार गये थे।

पुरोला विधानसभा से मालचंद दो बार भाजपा से विधायक रह चुके हैं। लेकिन वर्ष 2022 में किन्हीं कारणों के चलते मालचंद भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

दूसरी ओर गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस का बड़ा चेहरा, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अलविदा कह दिया है।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दोनों विधायक जल्द, अपने पूरे दल-बादल के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button