आयोजनगढ़वालजागरूकताजिम्मेदारीपुलिसप्रतियोगिताप्रशासनिकराजनीतिशिक्षासंगीतसम्मानसामाजिक
Trending

जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन संघर्ष, देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुये उनके आदर्शो को अपनाने एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया गया,

उत्तरकाशी जनपद में कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में “कैबिनेट मंत्री” सौरभ बहुगुणा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही देशी रियासतों के भारत संघ में विलय कराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। देश को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुरोला के अटल उत्तकृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में “केंद्रीय संचार ब्यूरो”, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देहरादून के सौजन्य से “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर “लौह पुरुष- सरदार बल्लभ भाई पटेल” की जीवनी को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा किया गया।


“चित्र प्रदर्शनी”, ” भाषण प्रतियोगिता”, “प्रश्न-उत्तरी” के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरोला के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया।
कार्यक्रम में रवांल्टि गायक अनिल बैसारी के गढ़वाली गानों की गुंज भी रही।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार, GIC प्रधानाध्यापक चत्तर सिंह चौहान, शिक्षक विक्रम सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी एन एस नयाल, सहायक निदेशक सी.बी.सी. देहरादून संतोष आशीष, भाजपा कार्यकर्ता/जिला नियोजन समिति सदस्य लोकेन्द्र कंडियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमीचंद शाह सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

 

पुलिस लाईन उत्तरकाशी में इस अवसर पर अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सभी पुलिस जवानों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी तथा सभी को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन संघर्ष, देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुये उनके आदर्शो को अपनाने एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने, अपनी ड्यूटीयों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं परायणता के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड द्वारा आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक* प्रदान किये जाने वाले उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मगणों के नाम पढ कर उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों को साझा किया गया।

 

इसके अतिरिक्त सभी थाना/चौकी/फायर स्टेशन/शाखा में सम्बंधित प्रभारियों द्वारा अधिनस्थ अधिकारी/कर्मगणों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button