राजनीति
Trending

पुरोला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे पूर्व मंत्री नैथानी।

दिनांक 08 फरवरी पुरोला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे टिहरी लोकसभा समन्वयक पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी।


पुरोला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री नैथानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

वहीं दुसरी तरफ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज में राज्य ही नहीं देश में भी नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। देश का अधिकांश युवा नौकरी की जगह नशे की चपेट में हैं।

देश में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ, सिलेंडर के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि ईडी को भाजपा ने कठपुतली बना के रख दिया है।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल, जयेंद्र रावत, रोजी सिंह सौंदाण, अमिता काला, नारायणी चौहान, सुलोचना देवी, हाकम सिंह रावत, राम प्रसाद सेमवाल, प्रताप रावत, मोहन भंडारी, विजेंद्र नौटियाल, अनिल रांगड, चंद्रमोहन सिंह, जयप्रकाश इंदवाण, मोहन लाल बुराटा, रेखा नौटियाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button