मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी में “माँ शक्ति और बाबा विश्वनाथ” की पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।
240 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान और सहायता राशि के चेक वितरित किये।

उत्तरकाशी: “दीदी भुली महोत्सव” में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में माँ शक्ति और बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान में बद्री गाय की पूजा अर्चना कर ‘विकसित भारत विकसित ग्राम’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी स्टॉलो का निरिक्षण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान और सहायता राशि के चेक वितरित किये।
240 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिनमें उत्तरकाशी जिले के विकास के लिये 57 करोड़ 38 लाख की लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख की लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव में “वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट” में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। साथ ही लाल धान के चूड़ा बनाने की जानकारी ली।