विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के नारायणपुरी जानकी चट्टी में नवयुवक मंगल दल नारायणपुरी [बीफ़] के सभी युवा और नारी शक्ति ने सफ़ाई अभियान चलाया।
माँ यमुना को स्वच्छ बनाने की समस्त ग्राम वासियों ने प्रतिज्ञा ली और देश प्रदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सोशल मडिया के माध्यम से एक संदेश देने का प्रयास किया। जिसमें यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से माँ यमुना को स्वच्छ बनाये रखने के लिए निवेदन/आग्रह किया।
साथ ही जिला पंचायत उत्तरकाशी से माँ यमुना को पूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए “माँ यमुना स्वच्छ मिशन” की सफलता हेतु सहयोग का निवेदन किया।
इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले समस्त युवाओं और नारी शक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार( माही) ने बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी लोगों के साथ संकल्प लिया कि समय-समय पर ऐसे आभियान होते रहेंगे जिससे मां यमुना की स्वच्छता, निर्मलता, पावनता व पवित्रता बनी रहे।
इस अवसर पर “नवयुवक मंगल दल” नारायणपुरी के नितिन रावत(ग्राम प्रधान),प्रह्लाद रावत (खेलों भारत प्रमुख Abvp),रणवीर सिंह राणा (समाज सेवी),जशपाल जोगटा (मीडिया प्रमुख),प्रधुमन रावत,धीरज जोगटा,खुसपाल जोगटा,अजीत कुमार,सूरज रावत,अनमोल जोगटा,राहुल जोगटा,अनमोल रावत,आयुष रावत,शुभम और समस्त नारी शक्ति नारायणपुरी यमुनोत्री धाम।