उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के देवजानी के ग्रामीणों की पूर्व प्रधान के कार्यकाल में स्वीकृत 35000/-₹ धनराशि की गौशालाओं का निर्माण हो चुका है। लेकिन आज वर्तमान प्रधान का कार्यकाल खत्म होने को है और आज भी ग्रामीण कास्तकारों का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है की हमें विकास खंड कार्यालय से, उक्त राशि में से कुल 12000/-₹ का भुगतान हुआ है।
जिन ग्रामीणों कि गौशालाओं का भुगतान नहीं हुआ–
1. सुन्दर सिंह पुत्र फते सिंह
2.ऋषिराम पुत्र झाबर सिंह
3.देवेंद्री पत्नी प्रकाश सिंह
4.शेर सिंह पुत्र अमर सिंह
5.गजेंद्र सिंह पुत्र प्रसाद सिंह
6.वासुदेव सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह
7.मनमोहन चौहान