आस्थाउत्तराखंडगढ़वालचारधामदेश-विदेशपर्यटनप्रशासनिकयमुनोत्रीव्यवस्थासामाजिक
Trending

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुए बन्द

चारधाम यात्रा-23 के दौरान करीब 17 लाख श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के किये गए दर्शन।

 

कल गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद आज 15 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 11:57 बजे यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की उत्सव डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई।

 

चारधाम यात्रा-23 के दौरान करीब 17 लाख श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button