अनदेखीअव्यवस्थाआपदाआपदाग्रस्तबागवानीसामाजिक
Trending

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व प्रशासन की अनदेखी की मार झेल रहे सेब बागवान।

पुरोला विधानसभा के मोरी विकासखंड के आराकोट बंगाण क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग आराकोट चिवां के कि0 मी0 05 मलाना के समीप मोटर मार्ग पर भूस्खलन जौन होने के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों के द्वारा पूर्व में चिंता व्यक्त कर, अपनी सेब की फसल को समय रहते मंडियों तक पहुंचाने व बागवानों को नुकसान से बचने के लिए डेढ़ माह पूर्व स्थानीय विधायक व उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करने के वावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

जिस वजह से अब स्थानीय क्षेत्र वासियों को आवा-जाही में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिस सम्बन्ध में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान द्वारा बताया गया की हम लोग क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर दिनांक 02/06/2024 को जिलाधिकारी महोदय उत्तरकाशी एवं 11/06/2024 को स्थानीय विधायक को क्षेत्र के नौ ग्राम प्रधानों के पत्र के साथ अपना पत्र संगलन कर क्षेत्र के मुख्य मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के साथ ही क्षेत्र की अन्य मुख्य समस्याओं के निवारण हेतु निवेदन किया गया था। किन्तु आज तक कोई कार्यवाही ना होने के कारण समस्त क्षेत्रवासी जान जोखिम में डाल कर सफर करने के मजबूर हैं।

क्षेत्र के मुख्य मोटर मार्ग की स्थिति चिन्ताजनक होने के कारण सेब बागवान अपने सेब की फसल को समय से मण्डी तक नहींं पहुंचा पा रहे हैं। जिससे क्षेत्रवासियों में शासन/प्रशासन के प्रति भारी रोष दिख रहा है।

उक्त प्रकरण को लेकर अधिशासी अभियन्ता PMGSY पुरोला योगेंद्र कुमार का कहना है की विभाग द्वारा उक्त स्थान पर जाल की मदद से ब्रैकेट बनाये गये। जिनकी मदद से छोटे लोडर वाहनों की आवा-जाही सूचारु हो गयी है।

वर्तमान समय में विभाग को पॉकलेंड मशीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है, मशीन उपलब्ध होते ही सड़क पर आने वाले भू-धंसाव के मलवे को हटा दिया जायेगा जिससे बड़े लोडर वाहनों की आवा-जाही भी सूचारु हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button