क्राइमगढ़वालगिरफ़्तारीजागरूकतापुलिस
Trending

Breaking,पुरोला: 01 किलो 05 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

Breaking: पुरोला में 01 किलो 05 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण एवं व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा नशा तस्करों पर एक और कार्यवाही की गई है। कल 22.11.2023 की रात्रि में सटीक जानकारी जुटाते हुए पुरोला डंपिंग जोन मोरी रोड के पास से विदेश नेगी नाम के एक चरस तस्कर को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरोला में NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह चरस को खुद तैयार कर पुरोला में उचित धाम पर बेचने ले जा रहा था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त:– विदेश नेगी पुत्र सिलदार सिंह नेगी निवासी ग्राम मसरी थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र–35 वर्ष।

बरामद माल–1 किलो 5 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)

पुलिस टीम–
1.व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह पंवार
2. हेड0 कानि0 अब्बल सिंह
3. हेड0 कानि0 प्रवीन परमार
4.एसओजी टीम

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि आजकल हमारी ज्यादातर पुलिस फोर्स सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने में जुटी है,इसी बीच विदेश नेगी नामक यह तस्कर पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस तस्करी कर रहा था,जिसको हमारी टीम ने तत्परता के साथ गिरफ्तार किया है।

इसके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम चरस रिकवर की गई है। नशे के अवैध सौदागरों का कारोबार जनपद में किसी भी सूरत पर फल–फूलने नहीं दिया जाएगा। हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button