उत्तरकाशीजागरूकतापदोन्नतिव्यवस्थास्वास्थ्य
Trending

Breaking: अल्ट्रासाउंड के लिए CMO उत्तरकाशी दो दिन रवांई/यमुना घाटी में देंगे अपनी सेवा।

Uttarkashi:अब सीएमओ उत्तरकाशी के पद पर प्रमोशन होने के बाद भी पुनः रवांई/यमुना घाटी में दो दिवसीय रेडियोलॉजिस्ट पद पर बतौर अपनी सेवा देंगे डॉ.आर.सी.आर्य।

रवांई/यमुना घाटी में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए “जिलाधिकारी” मेहरबान सिंह बिष्ट ने “मुख्य चिकित्सा अधिकारी” डॉ. आर.सी.आर्य को शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव व शनिवार को उप जिला अस्पताल पुरोला में स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए अल्ट्रासाउंड करने हेतु आदेशित किया है।

इससे पूर्व सीएमओ (रेडियोलॉजिस्ट) डॉ. आर्य दो दिन नौगांव (मंगलवार/शुक्रवार) और शेष चार दिन पुरोला में अपनी सेवा देते थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर्य द्वारा हमें जानकारी देते हुए बताया गया कि अपने क्षेत्र के लोगों के बीच सेवा देने का सौभाग्य जब भी मिलेगा हम सदैव सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button