
उत्तरकाशी जनपद के “यमुना वन प्रभाग” बड़कोट के डांडा गांव के चंदूकबाई तोक में बिगत बुधवार रात्रि को जंगल में लगी आग के फैलने से आग की चपेट में आयी दो गौशाला में बंधे पशुओं की जलकर मौत।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौशाला डांडा गांव निवासी सरदार सिंह नेगी व चैन सिंह नेगी की है। जिसमें सरदार सिंह की गौशाला के अंदर बंधी दो गाय जलकर राख हो गयी।
उक्त घटना को लेकर “यमुना वन प्रभाग” बड़कोट के “उप वन संरक्षक” रवीन्द्र पुंडीर का कहना है की घटना की जांच कर पीड़ित परिवारों को देवीय आपदा मद से हर सम्भव मदद की जायेगी। अभी ग्रामीणों की मदद से हम क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर लगी आग को काबु करने का वन विभाग द्वारा भर्सक प्रयास किया जा रहा है।