अवैधगिरफ़्तारीतस्करीपुलिस
Trending

Breaking: 831 ग्राम अवैध चरस के साथ मोरी पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा।

दिनांक 28.09.2024 को मोरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सटीक जानकारी जुटाते हुये स्थान नैटवाड रोड ग्यूनेटी तप्पड के पास से प्रमोद व प्रकाश नामक दो युवकों को क्रमशः 421 व 410 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 831 ग्राम चरस बरमद हुयी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह चरस को दूरस्थ गांव से खरीदकर लाये है तथा अच्छे मुनाफे के लिए देहरादून मे बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- प्रमोद बडोनी पुत्र राजू बडोनी निवासी शिवपुरी घनसाली, टिहरी गढवाल, हाल पथरीबाग, पटेल नगर देहरादून उम्र-31 वर्ष।

2- प्रकाश बडोनी पुत्र मुंशीराम बडोनी निवासी उपरोक्त, हाल शान्तिकुंज कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून उम्र- 32 वर्ष।

 

बरामद माल- 831 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)

पुलिस टीम-

1- श्री रणवीर सिंह- थानाध्यक्ष मोरी

2- कानि0 गणेश राणा

3- कानि0 मनवीर सिंह

4- कानि0 सत्यपाल

5- कानि0 आदित्य कुमार

6- म0 कानि0 कविता लिंगवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button