सूचना: सम्पूर्ण रवांई घाटी में इन दिनों विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप, जाने कारण।

विद्युत बन्दी सूचना
विद्युत बितरण खण्ड बड़कोट के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 33/11 के०वी० उपसंस्थानों पर स्थापित 33/11 के०वी० ब्रेकरों की जांच, मरम्मत, टेस्टिंग आदि का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिस कारण विद्युत आपूर्ति आंशिक/पूर्ण रूप से 05.10.2024 से 10.10. 2024 तक प्रातः 09:00 बजे से सांय 03:00 बजे तक बाधित रह सकती है।
01. दिनांक 05.10.2024 को 33/11 के० वी० उपसंस्थान बर्नीगाड।
02. दिनांक 06.10. 2024 को 33/11 के०वी० उपसंस्थान बड़कोट।
03. दिनांक 07.10.2024 को 33/11 के०वी० उपसंस्थान राजस्तर/स्यानाचट्टी।
04. दिनांक 08.10. 2024 को 33/11 के०वी० उपसंस्थान पुरोला।
05. दिंनाक 09.10. 2024 को 33/11 के०वी० उपसंस्थान मोरी।
06. दिनांक 10.10. 2024 को 33/11 के०वी० उपसंस्थान आराकोट।
उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि इस अवधि में आप वैकल्पिक व्यवस्था कर, यू०पी०सी०एल० को विद्युत सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। असुविधा के लिए खेद है।
आज्ञा से:- अधिसाशी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड बड़कोट।