समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक विधानसभा में पेश करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड सरकार) का पुरोला में भाजपाइयों ने पुरोला नगर में रैली निकाल कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, राज्यमंत्री बगवानी परिषद उपाध्यक्ष/पूर्व विधायक राजकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, भाजपा संगठन मंत्री उत्तरकाशी पवन नौटियाल, जिला मंत्री हरिमोहन चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार आदि वक्ताओं ने “समान नागरिक संहिता” विधेयक विधानसभा में पेश होने पर प्रदेश की धामी सरकार को धन्यवाद देते हुये, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आमजन मानस को जागरूक किया।
साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुक्त करने का मंत्र देते हुए कहा की “गांव चलो अभियान” में हमें प्रत्येक बूथ में विपक्ष के लोगों से मिलकर उनसे बातचीत कर उन्हे भाजपा परिवार में जोड़ने का कार्य करना है, और सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच रखने का कार्य करेंगे।
साथ ही पुरोला विधानसभा के आराकोट बंगांण क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ता मनमोहन चौहान आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
इतना ही नहीं पुरोला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली।