घायलदुर्घटनापुलिसहादसा
Trending

Breaking:नौगांव से मोरी जा रहा यूटीलीटी वाहन सुनारा छानी के पास दुर्घटनाग्रस्त। 

उत्तरकाशी:- शनिवार को 04 बजे से 05 बजे के लगभग नौगांव से पुरोला आ रहा यूटीलीटी वाहन संख्या UK16TA 0488 सुनारा छानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस व 108 एम्बुलेंस की मदद से घटनास्थल पर पहुंच कर वाहन सवार लोगों का रेस्क्यू किया गया।

प्रकाश राणा चौकी प्रभारी नौगांव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की उक्त वाहन में 05 लोग सवार थे। जिनमें 02 व्यक्ति हल्के घायल हैं, जिन्हे हल्की फुल्की चोटें आईं हैं। उन्हें चौकी पुलिस द्वारा चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

वाहन सवार लोग मोरी विकासखंड के हैं, जिनका नाम पता निम्न है:-

01. किशन पुत्र जब्बर सिंह (चालक) उम्र 36 वर्ष निवासी कुनारा विकासखंड मोरी।

02. वीरेन्द्र पुत्र अमर सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी कुनारा विकासखंड मोरी।

03. राजेश पुत्र वृहस्पति, उम्र-45

04. राजकुमार उम्र- 50 वर्ष निवासी नेटवाड़, मोरी।

05. मुकेश पुत्र जगमोहन उम्र-28 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button