घायलपुलिससहायतासुरक्षा
Trending

“उत्तराखंड पुलिस” के जवान निभा रहे “यमुनोत्री धाम” यात्रा में देवदूत की भूमिका।

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम दर्शन करने पहुंचे तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य खराब होने पर या घायल स्थिति में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस देवदूत बन रही है।

घटना मंगलवार की है जब यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक एक यात्री फॉरेस्ट डायवर्जन घोड़ा मार्ग, जानकीचट्टी से लगभग 03 किलोमीटर की दूरी पर तड़प रहा था व मुंह से खुन निकल रहा था।
तभी यात्रा ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस जवानों ने दो नेपाली मजदूरों के साथ मिलकर पालकि पर लीटाकर एसडीआरएफ होमगार्ड जवान द्वारा ट्रेफिक अवरोध को दूर कर घायल व्यक्ति को आनन-फानन में लगभग 15 से 20 मिनट के भीतर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया।

इस प्रकार यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस व एसडीआरएफ के जवान अपने दायित्वों का निर्वहन कर तत्काल उपचार के लिए त्वरित गति से स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाकर तीर्थ यात्रियों की जान बचाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।


जिसके बाद यात्री के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस के जज्बे को सलाम कर इन जवानों का आभार व्यक्त किया।

तीर्थ यात्री को अस्पताल पहुंचाने वाले पुलिस जवान।
01- हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह राणा।
02- कांस्टेबल ममलेश रावत
03- होमगार्ड SDRF विनोद

तीर्थ यात्री का नाम पता.
नाम- दिलीप भाई
पता- खानपुर, तालुक
जिला- महिसागर गुजरात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button