अनदेखीअव्यवस्थाआस्थाउत्तराखंडगढ़वालचारधामजागरूकताजिम्मेदारीपर्यटनप्रशासनिकयमुनोत्रीलापरवाही
Trending
उत्तराखण्ड राज्य बने 23 साल होने को जा रहे हैं, लेकिन आज तक व्यवस्थाओं या दर्शन के लिए एक भी मुख्यमंत्री नहीं पहुँच पाये यमुनोत्री धाम मंदिर तक
यमुनोत्री धाम की हर समस्याओं को समय-समय पर उठाते हैं सामाजिक कार्यकर्ता माही पंवार।
व्यवस्थाओं के नाम पर चारधाम यात्रा के लिए हर वर्ष बड़ा बजट सरकार द्वारा पेश किया जाता है, लेकिन चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री में आज तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाट और माँ यमुना का जल भरने के लिए कोई उचित व्यवस्था सरकार और प्रशासन ने नहीं कर पायी।
जिसके चलते श्रद्धालुओं को माँ यमुना के जल के लिए जान जोखिम में डालकर यमुना जी में उतरना पडता है।
इसका मुख्य कारण यह भी माना जाता है की आज तक उत्तराखंड राज्य का कोई भी मुख्यमन्त्री माँ यमुना के मंदिर, यमुनोत्री धाम तक नहीं पहुँच पाये हैं।
आज एक बार पुनः यमुनोत्री क्षेत्र के युवा सोच रखने वाले, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार (माही) ने, “माँ यमुना” के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा के लिए, सरकार और प्रशासन से उक्त व्यवस्थाओं का जल्द निर्माण करवाने हेतु गुहार लगाई है।