
शुक्रवार को “थानाध्यक्ष” मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा “चैकिंग अभियान” चलाते हुये पुरोला रोड हिसार बैण्ड के पास से एक युवक “विकास कुमार” को 520 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को वर्ष 2018 में NDPS Act में गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था, अभियुक्त के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार पुत्र सोहनवीर सिंह निवासी वार्ड नं0- 18 बुढाना फाटक सुभाषनगर थाना कोतवाली शामली जिला शामली उ0प्र0 उम्र- 38 वर्ष।
बरामद माल- 520 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 60,000 रु0)
पुलिस टीम-
- मोहन कठैत- थानाध्यक्ष मोरी
- हे0कानि0 श्याम बाबू
- कानि0 गणेश राणा
- कानि0 अनिल तोमर
- कानि0 अरविन्द सिंह