आयोजनकार्यक्रमजागरूकताराजनीति
Trending

“लाभार्थी सम्पर्क अभियान” में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कार्यकर्ताओं को दिया लोकसभा चुनाव के लिए विजय मंत्र।

शुक्रवार दिनांक 23 फरवरी को भाजपा उत्तरकाशी का “लाभार्थी सम्पर्क अभियान” कार्यशाला का आयोजन मंडल पुरोला में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (महिला मोर्चा) दीप्ति रावत की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता/ग्राम प्रधान कंडियालगांव विजेंद्र पंवार ने भी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

राज्य मंत्री बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार ने लोकसभा चुनाव के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक कर उन्हे जानकारी दी कि हर व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हे जागरूक करना है और उन्हे सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना है। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता अभियान में जिन लोगोें से आप मिले उनकी जानकारी नमो एप्प पर अपलोड करनी है।

जिससे यह स्पष्ट हो रहा है की भाजपा हर हाल में लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा सफल बनाने में पूरजोर ताकत लगाने में लगी है।

मुख्य अतिथि दीप्ती रावत ने अपने सम्बोधन में सभी भाजपाइयों का अभिवादन कर पिछली सरकारों की कार्यशेली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उनके कार्य करने की धीमी गति पर सवाल उठाये, और कहा की वर्तमान भाजपा सरकार की कार्य करने की रफ्तार बहुत तेज है, और इन सबका श्रेय भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व की वजह से सम्भव हो पाया है। साथ ही दीप्ती रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सरकार की योजनाओं को उन लाभार्थियों के साथ मिलकर और लोगों तक सभी योजनाओं को पहुंचाने की बात कही और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश के नेतृत्व करने का मौका मिले और भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सम्मी बौरियांण व उनके दर्जनों समर्थकों ने भाजपा का पटका पहन भाजपा की सदस्य्ता ली।

कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य पुरोला के भाजपा मंडल महामंत्री राजेश भण्डारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दीप्ति रावत राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, राजकुमार संयोजक लाभार्थी सम्मेलन टिहरी लोकसभा, सत्येंद्र सिंह राणा जिला अध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी, पवन नौटियाल महामंत्री उत्तरकाशी, जगमोहन पवार मंडल अध्यक्ष पुरोला, राजेश भंडारी मंडल महामंत्री पुरोला, बिजेंद्र कुमार संयोजक लाभार्थी सम्मेलन, जगबीर सहसंयोजक, वरिष्ठ नेता बलदेव रावत, राजेंद्र गैरोला, बलवीर नेगी, नवीन गैरोला, राजपाल पंवार, मोहबत नेगी, कमलेश रावत, कपिल नेगी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुरेंद्र पंवार, राजेंद्र पंवार, मदन नेगी, बद्री प्रसाद नौटियाल, मीना सेमवाल, ललिता राणा, रेखा राणा, सरोज माहिल, प्रवीन शर्मा सहित भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button