गंगोत्रीगढ़वालतापमानमौसमयमुनोत्री

सीजन की पहली बर्फबारी, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं ने खूब उठाया लुफ्त

आने वाले दो दिन जनपद के निचले हिस्सों में बारीश और ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना

ठंड ने दी दस्तक, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, दर्शन करने आये श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का खूब उठाया लुफ्त।

उत्तरकाशी जनपद के निचले इलाकों में जहां सुबह से तेज बारिश का सिलसिला जारी है वहीं उंचाई वाले इलाकों सहित विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री, गंगोत्री धामों में सीजन की पहली बर्फबारी का लुफ्त उठाते दिखे श्रद्धालु।

जनपद में मौसम के करवट बदलते ही तापमान में आयी भारी गिरावट की वजह से कड़ाके की ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों में दिखने शुरु हो गये हैं। वहीं यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए आये तीर्थ यात्रियों ने सीजन की पहली बर्फबारी का खूब लुफ्त उठाया।

दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो, आने वाले दो दिन जनपद के निचले हिस्सों में बारीश और ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button