
पुरोला, उत्तरकाशी, 11 अप्रैल 2025 को नगर उद्योग व्यापार मंडल पुरोला के अध्यक्ष अंकित पंवार की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बिहारी लाल शाह को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों की निम्नलिखित मांगें रखी गईं:
1. नगर पालिका द्वारा मोरी रोड पर निर्मित टीन सेड़ दुकानों का किराया कम किया जाए जिससे छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।
2. मोरी रोड में नेगी टावर एवं लोहे के पुल (होटल कमल गंगा) के मध्य एक नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए।
3. नगर क्षेत्र में सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील किया जाए।
4. कुमोला तिराहा, पोस्ट ऑफिस के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था करवाई जाए।
5. नगर क्षेत्र में पूर्व से लगे हुए हेडपंपों की मरम्मत कर उन्हें चालू स्थिति में लाया जाए।
6. कुमोला रोड में टूटे हुए नालियों के चैंबरों की मरम्मत करवाई जाए, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके।
7. नगर क्षेत्र पुरोला में स्थित तहसील गेट के निकट एक पेशाबघर (पब्लिक यूरिनल) का निर्माण किया जाए।
व्यापार मंडल ने अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया और नगर पालिका से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।
उक्त प्रकरण पर नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष व उनकी पुरी टीम को जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
व्यापार मंडल के ये लोग रहे उपस्थित- व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष उमेन्द्र सिंह रावत, उपेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष अमित चौहान, जिला मंत्री भोपाल गुसांई, जयदेव रावत आदि