Purola: नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी और पार्षदों की विदाई के वक्त भावुक दिखे कर्मचारी।
जाते-जाते भी नगरवासियों को हाईटेक शौचालय की सौगात दे गये नगर अध्यक्ष हरिमोहन नेगी।

पुरोला: शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी और पार्षदों के 5 साल का कार्यकाल खत्म होने पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विदाई/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों बताते हुए, कहा कि जब नगर की कमान संभाली थी उस वक्त नगर पंचायत कि आय मात्र 15000 हजार थी, जो वर्तमान में 5 लाख है। साथ ही नगर क्षेत्र में 20 करोड़ के भवन, रास्ते, नालियों का निर्माण करवाया है, जिसका आमजन आज लाभ उठा रहे हैं।
यदि आने वाले समय में पुनः कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा तो दुगुने जोश के साथ पुरोला नगर के विकास को गति देने की ओर कार्य होगा।
नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भावुक होकर नगर अध्यक्ष को गले लगया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोजी सिंह सौंदाण ने कहा कि पुरोला नगर अध्यक्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है। यह सब आने वाले अध्यक्ष के लिए एक सीख के साथ चुनौती भरा भी रहने वाला है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन बरदेव नेगी द्वारा किया गया और नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अध्यक्ष और पार्षदों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जाते–जाते दे गए हाईटेक शौचालय की सौगात : नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी ने अपने कार्यकाल के आखरी दिन नगर के वार्ड–5 में 20 लाख की लागत से नवनिर्मित हाईटेक शौचालय की सौगात दी है।